लाइव न्यूज़ :

खुशी है कि किसान भाई संतुष्ट होकर घर लौट रहे हैं : केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान

By भाषा | Updated: December 9, 2021 16:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने किसान संघों के प्रदर्शन स्थगित करने के फैसले का स्वागत करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इससे भारतीय जनता पार्टी को केंद्र तथा राज्य दोनों में पार्टी की सरकारों द्वारा किए गए कामों को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अपना एजेंडा तय करने में मदद मिलेगी।

संयुक्त किसान मोर्चा ने बृहस्पतिवार को किसानों का प्रदर्शन स्थगित करने की घोषणा की,लेकिन किसान नेता गुरनाम सिंह चडूनी ने आगाह किया कि अगर उनकी मांगें 15 जनवरी तक पूरी नहीं की जाती हैं तो वे प्रदर्शन बहाल करने का फैसला ले सकते हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जाट समुदाय से भाजपा के प्रमुख नेता बालियान ने कहा कि पार्टी की स्थिति में सुधार आएगा क्योंकि ‘‘नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा उठाए कदमों से संतुष्ट होकर ’’ किसान घर लौट रहे हैं।

उन्होंने संसद के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘‘यह न केवल मेरे लिए बल्कि हम सभी के लिए खुशी की बात है और वे सरकार के कदमों से संतुष्ट होकर घर जा रहे हैं।’’

यह पूछे जाने पर कि तीन विवादित कृषि कानूनों को निरस्त करने का केंद्र का फैसला आगामी चुनावों को देखते हुए लिया गया है, इस पर बालियान ने कहा कि राजनीतिक दल हमेशा चुनावों की चिंता करते हैं लेकिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि ‘‘हमारे किसान भाई संतुष्ट होकर घर लौट रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा अच्छी स्थिति में है और इसमें अब सुधार आएगा। गांवों में लोग हमसे किसानों के आंदोलन के बारे में पूछते थे। अब हम अपने मुद्दों और केंद्र तथा उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किए गए काम के बारे में बात कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह