लाइव न्यूज़ :

तृणमूल और गुरूंग के जीजेएम ने मेरे काफिले पर हमले की साजिश रची : दिलीप घोष

By भाषा | Updated: November 13, 2020 18:49 IST

Open in App

कोलकाता, 13 नवंबर पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में अपने काफिले पर पथराव के एक दिन बाद शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के बिमल गुरुंग धड़े के सदस्यों ने उन पर हमले की साजिश रची थी।

घोष ने संवाददाताओं से कहा कि पर्वतीय क्षेत्र की तीन विधानसभा सीटों को देखते हुए तृणमूल ने अब उन ताकतों से हाथ मिला लिया है जिन्हें उसने कभी "राष्ट्र विरोधी" करार दिया था।

उन्होंने यह भी दावा किया कि ममता बनर्जी नीत पार्टी पर्वतीय और दोआर क्षेत्रों में ‘पैसे बांट रही है’’ ताकि वहां उसके प्रभाव और आधार में वृद्धि हो सके।

घोष ने कहा, "यह (काफिले पर हमला) पूर्व नियोजित था। तृणमूल नेतृत्व को इसकी जानकारी थी और पुलिस ने इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।"

भाजपा नेतृत्व ने तृणमूल कांग्रेस पर पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में आतंक फैलाने का भी आरोप लगाया।

घोष ने जोर दिया, ‘‘हमारे कार्यकर्ता भयभीत नहीं हैं ... हम डरे हुए नहीं हैं। हम सड़कों पर उतरते रहेंगे। लोग हमारे साथ हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि वे स्वतंत्र रूप से मतदान कर सकें।"

उन्होंने कहा कि भाजपा के कई राष्ट्रीय नेताओं ने इस घटना के बाद उनका हालचाल पूछा। इस घटना में उनका वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया टिप्पणी 'मौत के खेल से मत नहीं मिल सकता’ का जिक्र करते हुए प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा, "माननीय प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी के एक दिन बाद पुर्व मेदिनीपुर में हमारे एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गयी और मेरे काफिले पर हमला किया गया। ये अच्छे संकेत नहीं हैं।"

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को अलीपुरद्वार जिले के जयगांव इलाके में घोष के काफिले पर पथराव किया गया था और काले झंडे दिखाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह