लाइव न्यूज़ :

युवती को नशीला पदार्थ देकर, उसके साथ बलात्कार

By भाषा | Updated: September 11, 2021 22:42 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 11 सितंबर जुलाना पुलिस ने एक युवती को नशीला पदार्थ देकर उसका कथित रूप से अपहरण और उसके साथ बलात्कार के मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

जुलाना थाने में दी गई शिकायत में युवती ने बताया है कि दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला विकास जुलाना में उसके घर आया था। उस दौरान वह घर में अकेली थी। जब उसने विकास से चाय पानी पूछा तो उसने पड़ोस में जोनी के घर जाने की बात कही।

शिकायत के अनुसार, युवती जब देर रात को गली में कुछ काम रही थी तो उसी दौरान विकास वहां आया और उसे नशीला पदार्थ मिला हुआ कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया।

उसमें कहा गया है, होश आने पर युवती ने खुद को एक गाड़ी में पाया और रास्ते में एक और युवक उस कार में चढ़ा जिसका चेहरा ढका हुआ था।

युवती का आरोप है कि आरोपी उसे जुलाना के एक होटल में ले गए जहां विकास ने उसके साथ बलात्कार किया, बाद में उसे गांव धर्मखेड़ी में छोड़कर विकास और उसके साथी वहां से फरार हो गए। आरोपियों ने युवती को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।

युवती की शिकायत के आधार पर विकास, जोनी और उसकी मां रोशनी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाइ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग