लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर को पूर्ण स्वायत्तता प्रदान करने से ही केंद्र के साथ संबंध होंगे ‘सामान्य’: तारिगामी

By भाषा | Updated: September 7, 2021 16:03 IST

Open in App

श्रीनगर, सात सितंबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर को पूर्ण स्वायत्तता और राज्य का दर्जा देने के साथ-साथ लोकतंत्र बहाल करना ही पूर्ववर्ती राज्य और केंद्र के बीच संबंधों को फिर से पटरी पर लाने का एकमात्र तरीका है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को अनुच्छेद 370 के तहत मिले विशेष दर्जे को खत्म कर संविधान को कमजोर किया है। तारिगामी ने एक बयान में कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 को खत्म करके और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करके, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार ने न केवल संविधान के मूल ढांचे को बल्कि जम्मू-कश्मीर और केंद्र के बीच के संबंधों को भी कमजोर किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और इसे फिर से पटरी पर लाने का एकमात्र तरीका है कि तत्कालीन जम्मू कश्मीर राज्य को पूर्ण स्वायत्तता दें और राज्य का दर्जा देने के साथ-साथ लोकतंत्र को तुरंत बहाल किया जाए।’’

माकपा नेता ने कहा कि अनुच्छेद 35 ए के तहत तत्कालीन जम्मू कश्मीर राज्य द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र अब केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के स्थायी निवासी को परिभाषित करने का एकमात्र आधार बन गया है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों को संवैधानिक गारंटी सुनिश्चित करने में अनुच्छेद 35ए के महत्व का सत्यापन और वैधता की पुष्टि होती है जिसे मनमाने ढंग से खत्म कर दिया गया।’’ तारिगामी ने कहा कि लोकतांत्रिक ताकतों को लोगों के वैध अधिकारों की बहाली के लिए आवाज उठानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू