लाइव न्यूज़ :

टीकों की 100 करोड़ खुराक दिया जाना विश्व पटल पर भारत के सामर्थ्य का प्रतीक: भाजपा

By भाषा | Updated: October 21, 2021 13:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर भाजपा ने कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या 100 करोड़ के पार कर जाने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि यह अभूतपूर्व उपलब्धि विश्व पटल पर भारत के सामर्थ्य का प्रतीक है।

देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या बृहस्पतिवार को 100 करोड़ के पार चली गई।

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ‘वैक्सीन सेंचुरी’ हैशटैग से ट्वीट किया, ‘‘कठिन संघर्ष के समय में अद्भुत सामर्थ्य का परिचय देते हुए भारत ने 10 माह से कम समय में 100 करोड़ कोविड वैक्सीनेशन के लक्ष्य को प्राप्त किया है। यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि होने के साथ ही विश्व पटल पर भारत के सामर्थ्य का प्रतीक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने जिस रफ़्तार से 100 करोड़ के आंकड़े को छुआ है, ये दर्शाता है कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए पूर्णतः संकल्पित है। इस ऐतिहासिक क्षण पर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ह्रदय से धन्यवाद देता हूं व सभी स्वास्थ्य कर्मियों और जनता को बधाई देता हूं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश को बधाई देता हूं।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसी हैशटैग से ट्वीट किया, ‘‘अनेक चुनौतियों को पार कर इस महायज्ञ में अपना योगदान देने वाले सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं व स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व हर व्यक्ति की सुरक्षा व स्वास्थ्य हेतु संकल्पित मोदी जी का अभिनन्दन करता हूं। जय हिन्द!’’

देश में टीकाकरण मुहिम की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी और इसके पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए थे। इसके बाद दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण आरंभ हुआ था। टीकाकरण मुहिम का अगला चरण एक मार्च से आरंभ हुआ, जिसमें 60 साल से अधिक आयु के सभी लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीके लगाने शुरू किए गए।

देश में 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण एक अप्रैल से आरंभ हुआ था और 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण एक मई से शुरू हुआ। कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या बृहस्पतिवार को 100 करोड़ के पार चली गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?