लाइव न्यूज़ :

विदेश भेजने का झांसा दे सवा लाख रूपये ऐंठा,

By भाषा | Updated: July 7, 2021 20:44 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), सात जुलाई शहर में पुलिस ने अर्मेनिया भेजने तथा वहा काम दिलाने का झांसा देकर सवा लाख रुपए ऐंठने की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सेक्टर 11 निवासी विनोद ने पुलिस को दी शिकायत की थी कि रोजगार की तलाश में वह विदेश जाना चाहता था, ऐसे जनवरी में उसकी जान-पहचान कुरूक्षेत्र के हरविंद्र से हुई ।

शिकायत के अनुसार हरविंद्र ने विनोद को बताया कि वह उसे नौकरी के लिए अर्मेनिया भेजेगा जिसकी एवज में उसने उससे डेढ़ लाख रुपए मांगे। विनोद ने सवा लाख रुपए हरविंद्र द्वारा बताये गये खातों में जमा करवा दिये गई। इसपर हरविंद्र ने उसे वीजा तथा टिकट भेज दी जो दुबई तक की थी।

विनोद के अनुसार छह फरवरी को वह दुबई एयरपोर्ट पर पहुंचा और हरविंद्र से अर्मेनिया की टिकट भेजने के लिए कहा, जिस पर उसने दो-तीन घंटे इंतजार करने के लिए कहा। काफी समय बीत जाने के बाद भी उसे अर्मेनिया की टिकट नहीं मिला। तब वह सात फरवरी को वह दुबई से लौट आया। शिकायत के अनुसार जब विनोद ने हरविंद्र से संपर्क किया तो उसने पैसे लौटाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी महेंद्र ने बताया कि विनोद की शिकायत पर हरविंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू