लाइव न्यूज़ :

मराठा समुदाय को 3,000 करोड़ रुपये का पैकेज दें : महाराष्ट्र भाजपा

By भाषा | Updated: May 14, 2021 20:35 IST

Open in App

मुंबई, 14 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र सरकार से ओबीसी वर्ग की तरह ही मराठा समुदाय को शैक्षणिक सुविधाएं और छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने के लिए 3,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा करने की शुक्रवार को मांग की।

कोल्हापुर में संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस नीत पूर्व की सरकार ने मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बराबर शैक्षिणिक सुविधाएं और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक फॉर्मूला प्रस्तावित किया था।

उन्होंने कहा, “ तीन हजार करोड़ रुपये के पैकेज के तहत, एक हजार करोड़ रुपया रोजगार पैदा करने के लिए अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक पिछड़ा विकास निगम को दिया जाना चाहिए। 500 करोड़ रुपये की राशि सारथी (छत्रपति साहू महाराज शोध प्रशिक्षण एवं मानव विकास संस्थान) को दिया जाए जबकि 600 करोड़ रुपये का प्रयोग मराठा विद्यार्थियों की फीस देने के लिए किया जाए।”

पाटिल ने कहा कि उद्धव ठाकरे की सरकार को संविधान के 102वें संशोधन पर शीर्ष अदालत के फैसले के संबंध में उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करनी चाहिए।

उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र एसईबीसी कानून के तहत मराठा समुदाय को दिया जाने वाला आरक्षण समाप्त कर दिया था।

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार को आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा बढ़ाने के लिए शीर्ष अदालत में पुनर्विचार याचिका दाखिल करनी चाहिए।

उन्होंने उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार पर मराठा आरक्षण मुद्दे पर जिम्मेदारी दूसरे के कंधे पर डालने का आरोप लगाया।

उनका बयान शीर्ष अदालत के पांच मई के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के केंद्र के कदम के बाद आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल