लाइव न्यूज़ :

12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 10, 11 के अंकों को दें महत्व : सिसोदिया

By भाषा | Updated: June 11, 2021 22:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर सुझाव दिया कि 12वीं कक्षा के छात्रों के परीक्षा परिणाम 10वीं और 11वीं कक्षाओं के अलावा प्री-बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए जाने चाहिए। 12वीं कक्षा के छात्रों की परीक्षाएं कोविड-19 महामारी के कारण रद्द कर दी गयी हैं।

केंद्र ने देश भर में कोविड महामारी के कारण एक जून को सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। उसके बाद इसके बाद सीबीएसई ने छात्रों के मूल्यांकन के लिए पूरी तरह से पारदर्शी वैकल्पिक मानदंड तय करने के लिए एक समिति का गठन किया था।

सिसोदिया ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल "निशंक" को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ अधिकतर ‘थ्योरी’ विषयों में 70 अंकों की परीक्षा होती है, इसलिए परिणाम की गणना इस प्रकार की जा सकती है - प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए 30 अंक और कक्षा 11 और 10वीं की परीक्षा के लिए 20-20 अंक। शेष 30 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए हो सकते हैं।’’

सिसोदिया ने इस बारे में भी योजना तैयार करने के अपने सुझाव को दोहराया कि अगले साल छात्रों का मूल्यांकन कैसे किया जाएगा क्योंकि कोविड के कारण एक और शैक्षणिक सत्र कोविड से प्रभावित हो सकता है। सिसोदिया दिल्ली के शिक्षा मंत्री भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया