लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस अपडेट दो

By भाषा | Updated: April 21, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल कोरोना वायरस से संबंधित मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि5 दिल्ली वायरस ऑक्सीजन

कोविड-19 लहर : दिल्ली के कुछ सरकारी, निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की नये सिरे से आपूर्ति हुई

नयी दिल्ली, दिल्ली के कुछ बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों को बुधवार सुबह ऑक्सीजन की नयी खेप मिल गयी है। अधिकारियों के मुताबिक समय रहते ऑक्सीजन की आपूर्ति होने से बड़ा संकट टल गया।

प्रादे77 मप्र वायरस टीका चौहान

मध्यप्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड-19 का टीका निःशुल्क लगेगा : चौहान

भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को घोषणा की कि एक मई से प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड-19 का टीका निःशुल्क लगाया जाएगा।

प्रादे63 ओड़िशा वायरस परीक्षा रद्द

ओड़िशा सरकार ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी

भुवनेश्वर, ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निवास के बाहर विद्यार्थियों के प्रदर्शन के एक दिन बाद बुधवार को राज्य सरकार ने कोविड-19 की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने की घोषणा की।

दि62 दिल्ली ऑक्सीजन सिसोदिया

हरियाण सरकार के अधिकारी ने ऑक्सीजन की आपूर्ति रोकी : सिसोदिया

नयी दिल्ली, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार के एक अधिकारी ने फरीदाबाद के एक संयंत्र से दिल्ली के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति रोक दी।

दि27 वायरस आईसीएमआर कोवैक्सीन

कोवैक्सीन दो बार उत्परिवर्तन कर चुके कोरोना वायरस के प्रकार को भी बेअसर करती है : आईसीएमआर

नयी दिल्ली, देश में निर्मित कोविड-19 का टीका ‘कोवैक्सीन’, सार्स-सीओवी-2 के कई प्रकारों को निष्प्रभावी करता है और दो बार अपना उत्परिवर्तन कर चुके वायरस के प्रकार के खिलाफ भी प्रभावी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अर्थ17 भारत बॉयोटेक कोवैक्सीन

कोवैक्सीन हल्के से गंभीर कोविड19 संक्रमण में 78 प्रतिशत तक प्रभावी पाया गया: भारत बॉयोटेक

नयी दिल्ली, भारत बॉयोटेक ने बुधवार को कहा कि उसका कोरोना वायरस टीका कोवैक्सीन तीसरे चरण के अंतरिम विश्लेषण के तहत कोविड-19 संक्रमण के हल्के, मध्यम, और गंभीर लक्षण वाले मामलों में 78 प्रतिशत प्रभावी पाया गया है।

वि18 वायरस स्वच्छता गंभीरता

मुंह को स्वच्छ रखने से कोविड-19 की गंभीरता कम करने में मिल सकती है मदद, अध्ययन

लंदन, मुंह की स्वच्छता के लिये अपनाए गए साधारण उपाय नए कोरोनावायरस के मुंह से फेफड़ों तक पहुंचने के जोखिम को कम करने में मददगार हैं और कोविड-19 के गंभीर मामलों को रोकने में इनसे मदद मिलती है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

वि20 वायरस चीन टीकाकरण

देश में 20 करोड़ लोगों का टीकाकरण हुआ : चीन

बीजिंग, चीन के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि देश में करीब 20 करोड़ लोगों यानी 14.29 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण अब तक हो चुका है। इस दौरान अग्रिम मोर्चे पर कार्य कर रहे कर्मियों, विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और सीमावर्ती इलाके में रहने वाले लोगों पर जोर दिया जा रहा है।

वि25

वायरस लंका टीका थक्का

कोविड-19 टीका लगने पर खून का थक्का जमने से श्रीलंका में तीन लोगों की मौत : स्वास्थ्य मंत्री

कोलंबो, श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को संसद को बताया कि कोविड-19 के खिलाफ ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका का टीका लेने के बाद खून का थक्का जमने से कम के कम तीन श्रीलंकाई नागरिकों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह