लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस अपडेट दो

By भाषा | Updated: February 9, 2021 18:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी भाषा की अलग अलग फाइलों से मंगलवार को जारी, कोरोना वायरस से संबंधित अहम खबरें इस प्रकार हैः-

वि21 वायरस चीन डब्लयूएचओ

कोरोना वायरस के चीन की प्रयोगशाला से फैलने की संभावना नहीं :डब्ल्यूएचओ

वुहान (चीन), विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक विशेषज्ञ ने कहा है कि कोरोना वायरस के चीन की एक प्रयोगशाला से फैलने की संभावना नहीं है और संभवत: इसने किसी मध्यवर्ती प्रजाति के जरिए मानव शरीर में प्रवेश किया होगा।

संसद19 वायरस टीकाकरण राप्र

50 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को लगा कोविड-19 का टीका : सरकार

नयी दिल्लीः सरकार ने मंगलवार को बताया कि भारत में 21 दिन में 50 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया और विश्व में यह टीकाकरण की सर्वाधिक दर है।

संसद17 सीरो सर्वे स्वास्थ्यकर्मी राप्र

देश में स्वास्थ्यकर्मियों के बीच कोविड-19 सीरो-पॉजिटिविटी 25 फीसदी से अधिक: मंत्री

नयी दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने मंगलवार को कहा कि तीसरे सीरोप्रीवलेंस के मुताबिक देश में स्वास्थ्यकर्मियों के बीच कोविड-19 सीरो-पॉजिटिविटी 25.7 प्रतिशत है।

संसद15 वायरस बीमा टीकाकरण राप्र

कोविड-19 का टीका लेने वालों के लिए बीमा का कोई प्रावधान नहीं : केंद्र

नयी दिल्लीः सरकार ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 का टीका लेने पर किसी प्रकार के दुष्प्रभाव या चिकित्सा जटिलता होने की स्थिति में बीमा का कोई प्रावधान नहीं है।

दि42 वायरस उपचाराधीन मामले

देश में उपचाराधीन मामलों में लगातार कमी आ रही: स्वास्थ्य मंत्रालय

नयी दिल्लीः भारत में प्रतिदिन सामने आने वाले कोविड-19 के मामलों में गिरावट आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दि55 दक्षिण अफ्रीका टीका

दक्षिण अफ्रीका एस्ट्राजेनेका टीके के उपयोग को रोके जाने के बाद नये विकल्प पर कर रहा विचार

जोहानिसबर्गः दक्षिण अफ्रीका कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान में एस्ट्राजेनेका टीके के उपयोग को रोके जाने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को एक अन्य टीका लगाने पर विचार कर रहा है, जो अभी परीक्षण के चरण में है।

प्रादे72 केरल वायरस स्कूल

केरल: ट्यूशन सेंटर के कारण 91 छात्रों के कोविड-19 संक्रमित होने का संदेह

मलाप्पुरम (केरल), मलाप्पुरम में पोन्नानी के एक सरकारी स्कूल में कोविड-19 संक्रमित पाए गए 91 छात्रों के इस बीमारी की चपेट में आने का कारण एक निजी ट्यूशन सेंटर होने का संदेह जताया जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दि13 वायरस लीड मामले

कोविड-19 : फरवरी में दूसरी बार 10,000 से कम आए नए मामले

नयी दिल्ली, भारत में कोरोना वायरस के दैनिक नए मामले इस महीने दूसरी बार 10,000 से कम आए हैं जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 1,08,47,304 हो गई जबकि एक दिन में जान गंवाने वाले संक्रमितों की संख्या लगातार चौथे दिन 100 से कम रही।

प्रादे76 ओडिशा वायरस मामले

ओडिशा में कोविड-19 के मामले 3,35,797 हुए

भुवनेश्वरः ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 105 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 3,35,797 हो गई।

वि12 वायरस ईरान टीकाकरण

ईरान ने रूसी टीके के जरिये कोविड-19 रोधी सीमित टीकाकरण शुरू किया

तेहरानः ईरान ने हाल में रूस से मिली स्पूतनिक-वी टीकों की खेप के साथ मंगलवार को स्वास्थ्य पेशेवरों को कोरोना वायरस का टीका लगाना शुरू किया।

दि14 वायरस फाइजर टीका

ब्रिटेन और अमेरिका में पाए गए कोरोना वायरस के नए प्रकार पर प्रभावी है फाइजर का टीका: अध्ययन

नयी दिल्ली, अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर और जर्मन जैवप्रौद्योगिकी कंपनी बायोएनटेक द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित कोविड-19 टीका, कोरोना वायरस के उस नए प्रकार से सुरक्षा दे सकता है जो पहले ब्रिटेन और फिर दक्षिण अफ्रीका में पाया गया।

प्रादे39 राजस्थान सैनिक

युद्धाभ्यास के लिए आया अमेरिकी सैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित

बीकानेर, यहां भारत-अमेरिका संयुक्त युद्ध अभ्यास में भाग लेने के लिए आया एक अमेरिकी सैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

प्रादे15 तेलंगाना वायरस मामले

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 149 नए मामले

हैदराबाद, तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 149 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2.96 लाख के करीब पहुंच गई।

प्रादे10 महाराष्ट्र वायरस ठाणे

महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 200 नए मामले

ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 200 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां कुल मामले बढ़कर 2,55,949 हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह