लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस अपडेट दो

By भाषा | Updated: December 29, 2020 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसम्बर मंगलवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी कोरोना वायरस से संबंधित समाचार इस प्रकार हैं:

दि12 वायरस लीड ब्रिटेन भारत

ब्रिटेन से लौटे छह लोगों के नमूनों में कोरोना वायरस का नया स्वरूप पाया गया

नयी दिल्ली : ब्रिटेन से भारत लौटे छह लोगों के नमूनों में सार्स-सीओवी2 का नया स्वरूप (स्ट्रेन) पाया गया है।

प्रादे35 तेलंगाना वायरस ब्रिटेन सीसीएमबी

ब्रिटेन से आए तीन लोगों में नए प्रकार के कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि

हैदराबाद : ब्रिटेन से हाल में आए तीन लोगों के नए प्रकार के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

प्रादे71 वायरस तमिलनाडु ब्रिटेन

ब्रिटेन से लौटे एक व्यक्ति में वायरस का नया स्वरूप पाया गया: सरकार

चेन्नई, 29 दिसंबर ब्रिटेन से तमिलनाडु लौटे एक व्यक्ति के नमूने में कोरोना वायरस संक्रमण का नया स्वरूप पाया गया है।

दि24 वायरस नए मामले

भारत में 187 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामले सबसे कम

नयी दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में 187 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे कम नए दैनिक मामले सामने आए हैं, जिनकी संख्या 16,500 से भी कम है।

दि48 स्वास्थ्य नया वायरस यात्री

नौ से 22 दिसंबर तक भारत पहुंचे कोरोना वायरस संक्रमित सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ की जाएगी

नयी दिल्लीः वे सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ का हिस्सा होंगे जो नौ से 22 दिसंबर तक भारत पहुंचे हैं और कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। केंद्र यह कवायद इसलिए कर रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं ये लोग विषाणु के उस नए प्रकार से तो संक्रमित नहीं हैं जो हाल में ब्रिटेन में पाया गया है।

दि44 वायरस स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 2.7 लाख हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय

नयी दिल्लीः देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह महीने बाद घटकर 2.7 लाख हो गई है। वहीं, संचयी संक्रमण दर अब 6.02 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रादे98 उप्र वायरस मामले

कोविड-19 संक्रमित 18 और लोगों की मौत : 1044 नए मरीज

लखनऊः उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 18 और लोगों की मौत हो गई तथा 1044 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

वि17 पाक वायरस

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के नये प्रकार का पता चला

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने ब्रिटेन में सामने आये कोरोना वायरस के नये प्रकार के पहले मामले की मंगलवार को पुष्टि की। ब्रिटेन से लौटे तीन यात्रियों के नमूनों की जांच में तेजी से फैलने वाले इस वायरस स्ट्रेन के होने का पता चला।

दि11 वायरस चौबे संक्रमित

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे कोरोना वायरस से संक्रमित

नयी दिल्ली : केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्होंने खुद को घर में पृथक कर लिया है।

प्रादे82 वायरस हिमाचल दूसरी लीड शांता

शांता कुमार की पत्नी का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मंगलवार तड़के निधन हो गया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजीव शैजल ने यह जानकारी दी।

दि26 विमानन ब्रिटेन उड़ान पुरी

लगता है ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर अस्थायी रोक को थोड़ा और बढ़ाना पड़ेगा: विमानन मंत्री पुरी

नयी दिल्लीःनागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें लगता है कि भारत और ब्रिटेन के बीच यात्री उड़ानों पर लगी अस्थायी रोक को थोड़ा और बढ़ाना पड़ेगा। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक नए स्वरूप के सामने आने के बाद उड़ानों पर अस्थायी रोक लगाई गई थी।

दि1 दिल्ली वायरस ब्रिटेन यात्री

दिल्ली में 10 और व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाये गए

नयी दिल्ली : ब्रिटेन से हाल में दिल्ली लौटे यात्रियों के सम्पर्क में आये 10 और व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार के यह जानकारी दी।

वि12

चीन वायरस टीकाकरण

चीन के वुहान में कोविड-19 का आपात टीकाकरण शुरू

बीजिंगः चीन के शहर वुहान में कोविड-19 का आपात टीकाकरण शुरू कर दिया गया है, जबकि चीन ने अभी तक अपने किसी भी टीके को प्रमाणित नहीं किया है।

प्रादे59 ओडिशा वायरस मामले

ओडिशा में कोविड-19 के 263 नए मामले, चार और लोगों की मौत

भुवनेश्वरः ओडिशा में कोविड-19 के 263 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में मंगलवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,29,001 हो गयी। वहीं, संक्रमण से चार और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,868 हो गयी है।

प्रादे5 वायरस झारखंड मामले

कोरोना वायरस: झारखंड में संक्रमण के 152 नए मामले आए सामने

रांची : झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 152 नये मामले सामने आये, जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,14,420 हो गयी है।

प्रादे12 तेलंगाना वायरस मामले

तेलंगाना में कोविड-19 के 397 नए मामले, दो मरीजों की मौत

हैदराबाद : तेलंगाना में कोविड-19 के 397 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 2.85 लाख से अधिक हो गयी है। वहीं संक्रमण से दो और लोगों के दम तोड़ने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,535 हो गयी है।

प्रादे11 अरूणाचल वायरस मामले

अरूणाचल प्रदेश में कोविड-19 के सात नए मामले

ईटानगर : अरूणाचल प्रदेश में कोविड-19 के सात नए मामले सामने आने के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 16,696 मामले हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वि7 वायरस अफ्रीका प्रतिबंध

कोविड-19: दक्षिण अफ्रीका ने कड़े किए प्रतिबंध

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने पिछले एक सप्ताह में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी आने के मद्देनजर प्रतिबंध और कड़े कर दिए हैं तथा शराब की बिक्री फिर से प्रतिबंधित कर दी है।

वि2 अमेरिका वायरस राहत राशि

प्रतिनिधि सभा ने कोविड-19 राहत राशि को बढ़ाकर 2,000 डॉलर करने को दी मंजूरी

वाशिंगटन : अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मांग के अनुरूप कोविड-19 के असर से निपटने के लिए राहत राशि को बढ़ाकर 2,000 डॉलर किए जाने को मंजूरी दे दी है और इस संबंधी विधेयक को सीनेट में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं