लाइव न्यूज़ :

अर्नब को गिरफ्तार करने से पहले 3 दिन का नोटिस दें : अदालत ने पुलिस से कहा

By भाषा | Updated: March 24, 2021 18:37 IST

Open in App

मुंबई, 24 मार्च बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को मुंबई पुलिस को निर्देश दिया कि अगर वह टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) घोटाला मामले में रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी को गिरफ्तार करना चाहती है तो उन्हें तीन दिन पहले इस संबंध में नोटिस दे।

न्यायमूर्ति एसएस शिंदे और न्यायमूर्ति मनीष पिताले की पीठ ने सरकारी वकील दीपक ठाकरे के उस प्रतिवेदन को भी खारिज कर दिया कि गोस्वामी को जांच का सामना करना होगा और वह किसी विशेष श्रेणी का दावा नहीं कर सकते।

पीठ ने कहा कि पुलिस तीन महीने से मामले की जांच कर रही है और मामले में अब तक आरोपी के तौर पर गोस्वामी का नाम नहीं आया है।

अदालत ने कहा कि आरोप-पत्र में गोस्वामी का नाम संदिग्ध के तौर पर है इसलिये गिरफ्तारी की “तलवार” उनके सिर पर लटक रही है।

गोस्वामी के वकील अशोक मुंदरगी ने दलील दी कि देश का आपराधिक कानून पुलिस को यह अधिकार नहीं देता कि वह किसी का नाम सिर्फ संदिग्ध के तौर पर रखे लेकिन आरोप-पत्र में आरोपी के तौर पर उसका नाम न डाले।

उन्होंने कहा कि गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी चैनलों का संचालन करने वाले एआरजी आउटलायर मीडिया के अन्य कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस की जांच दुर्भावनापूर्ण है।

मुंदरगी ने कहा था कि आरोप पत्र में पुलिस ने गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी या एआरजी मीडिया से जुड़े सभी मालिकों, प्रबंधकों और व्यक्तियों को “संदिग्धों” की श्रेणी में रखा था।

उन्होंने कहा कि (आरोप पत्र में) किसी विशिष्ट कर्मचारी का नाम लिये बगैर यह कहना कि रिपब्लिक टीवी या एआरजी मीडिया से जुड़ा कोई भी शख्स संदिग्ध है, पुलिस को याचिकाकर्ता के “उत्पीड़न” का व्यापक मौका देता है वह भी तब जब उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है।

मुंदरगी ने कहा कि पुलिस ने 2018 के (अनवय नाइक) खुदकुशी मामले को फिर से खोला है जिसमें गोस्वामी का नाम आरोपी के तौर पर था और पिछले साल उन्हें गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि गोस्वामी को उच्चतम न्यायालय द्वारा जमानत पर रिहा किया गया।

उच्च न्यायालय ने गोस्वामी को राहत देते हुए इस प्रतिवेदन पर संज्ञान लिया।

पीठ ने कहा, “मामले के विशिष्ट तथ्यों और परिस्थितियों में अंतरिम आदेश दिया जाता है, खास तौर पर याचिकाकर्ता (गोस्वामी और एआरजी मीडिया) द्वारा प्रतिवादी (राज्य सरकार और मुंबई पुलिस) पर लगाए गए दुर्भावना के गंभीर आरोपों के मद्देनजर और इसके साथ ही पूर्व में प्रतिवादियों - राज्य और उसके अधिकारियों द्वारा याचिकाकर्ता संख्या दो (गोस्वामी) के खिलाफ उठाए गए कदमों के मद्देनजर भी यह फैसला किया गया है।”

पीठ ने कहा, “अगर जांच के दौरान आपको कुछ मिलता है और आप याचिकाकर्ता के खिलाफ बलपूर्वक कार्रवाई करना चाहते हैं तो आपको गोस्वामी को 72 घंटे पहले नोटिस देना होगा।”

उच्च न्यायालय ने हालांकि जांच पर रोक लगाने के मुंदरगी के अनुरोध को खारिज करते हुए कहा कि यह “स्पष्ट नहीं है कि कौन आरोपी था और कौन नहीं था।”

पीठ ने महाराष्ट्र सरकार के इस बयान को भी स्वीकार किया कि रिपब्लिक टीवी, एआरजी आउटलायर मीडिया के अन्य कर्मचारियों और अन्य टेलीविजन चैनलों के खिलाफ जांच 12 हफ्तों में पूरी हो जाएगी।

अदालत गोस्वामी और एआरजी मीडिया की कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है जिसमें उन्होंने मामले में कई राहतें मांगी हैं।

याचिकाकर्ताओं ने दावा किया था मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के पास उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है लेकिन वह आरोपपत्र में संदिग्ध के तौर पर उनका नाम लेकर जांच को खींच रही है।

अदालत ने याचिकाएं स्वीकार करते हुए प्रदेश सरकार और मुंबई पुलिस को बुधवार को नोटिस जारी किये।

अदालत 28 जून को फिर से दलीलों पर सुनवाई करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों