लाइव न्यूज़ :

गीता किसी एक भाषा या धर्म की नहीं बल्कि समूची मानवता की है : लोकसभा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: December 11, 2021 21:14 IST

Open in App

कुरुक्षेत्र, 11 दिसंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि भगवद गीता किसी विशेष भाषा, क्षेत्र या धर्म की नहीं बल्कि पूरी मानवता की है।

बिरला यहां चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में भाग लेने के लिए आए थे और उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री एमएल खट्टर और राज्य विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद थे।

बिरला ने कहा कि यदि किसी के जीवन में अंधेरा या कठिनाई है तो गीता ही आगे का मार्ग बता सकती है। उन्होंने कहा, “गीता सार” के एक छोटे से हिस्से को पढ़ने के बाद हमारे जीवन में हर संदेह दूर हो सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हमारे लोकतंत्र की नींव हजारों साल पहले ऋषियों और विचारकों ने रखी थी, जिन्होंने हमेशा ग्रह पर मौजूद जीवन के सभी रूपों के बीच शांति, आध्यात्मिक और समानता के मार्ग पर जोर दिया।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता उत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित संगोष्ठी के समापन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष मुख्य अतिथि थे।

बिरला ने संगोष्ठी के आयोजन में विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की, जो उनके मुताबिक युवा पीढ़ी को गीता से प्रेरणा लेने और अपने जीवन में इसकी शिक्षाओं को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करेगा।

बिरला ने कहा कि आज के डिजिटल युग में युवा बौद्धिक रूप से सक्षम हैं और दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान मिलेगा तो उनका जीवन सही दिशा में जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमें गीता के संदेश को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वालों ने भी गीता से प्रेरणा ली। बिरला ने कहा, “आज भौतिक जगत में शांति की आवश्यकता है। सुख-दुख में हम ईश्वर की शरण में जाते हैं। यह हमारी संस्कृति है। हमें पवित्र ग्रंथ गीता से नई प्रेरणा मिलती है और हम लोगों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए नैतिक रूप से शासन करने का प्रयास करते हैं। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए।”

इस बीच, खट्टर ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें हर साल गीता महोत्सव मनाकर गीता और पवित्र भूमि कुरुक्षेत्र के महत्व का जश्न मनाने के लिए 2014 में प्रेरित किया।”

उन्होंने कहा, “आज गीता महोत्सव एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन बन गया है और यह कर्म, भक्ति, ज्ञान और मोक्ष के सार्वभौमिक संदेश को पूरी दुनिया में फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।”

इस कार्यक्रम में हरियाणा से स्वतंत्रता सेनानियों के 75 परिवारों को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर सम्मानित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल