लाइव न्यूज़ :

युवती का कटा सिर कुएं से बरामद, दो युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 8, 2021 16:23 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), आठ फरवरी फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में से मिले सिर विहीन अज्ञात युवती के शव के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक कुएं से उसका कटा सिर बरामद कर इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, युवती रायबरेली जिले की रहने वाली थी और दो महीने पहले प्रेमी के साथ भागी थी।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने बताया कि असोथर पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार को सरवल गांव के खेत से एक अज्ञात युवती का सिर विहीन शव बरामद किया था। इस सिलसिले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो करीब-करीब घटना का खुलासा हो गया है और संदिग्धों की निशानदेही पर सोमवार को सेवरामऊ गांव के पास के एक कुएं से युवती का कटा सिर बरामद कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि युवती की पहचान भी हो गयी है। वह रायबरेली जिले की रहने वाली थी और दो माह पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भागी थी।

एसपी ने बताया कि युवती की हत्या का मुख्य आरोपी और उसका प्रेमी फिलहाल फरार है, उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

वहीं, असोथर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रणवीर बहादुर सिंह ने बताया कि शव से एक कागज के टुकड़े में लिखे दो मोबाइल फोन के नम्बर पुलिस को मिले थे, जिनकी छानबीन करने पर पुलिस दोनों हत्यारोपी युवकों तक पहुंची और घटना का खुलासा हो गया।

गौरतलब है कि शनिवार को पुलिस ने सरवल गांव की नहर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर हइया दुबे के खेत से 22-23 साल की एक युवती का सिर विहीन शव बरामद किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू