'लड़कियों, मैं वादा करता हूँ कि मैं तुम्हें अनदेखा नहीं कर रहा हूँ.....,' भाजपा के मंत्री का ट्वीट वायरल, देखें
By रुस्तम राणा | Updated: April 3, 2023 20:18 IST2023-04-03T20:18:37+5:302023-04-03T20:18:37+5:30
भाजपा नेता तेमजेन इमान ने एक पोस्ट साझा की जिसमें एक फूड कोर्ट में अपने भोजन का स्वाद चखते हुए शुद्ध आनंद के क्षण को कैद किया। फोटो में, लड़कियों के एक समूह को एक तस्वीर के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है, जबकि तेमजेन इमान अलॉन्ग पूरी तरह से अपनी थाली पर केंद्रित है।

'लड़कियों, मैं वादा करता हूँ कि मैं तुम्हें अनदेखा नहीं कर रहा हूँ.....,' भाजपा के मंत्री का ट्वीट वायरल, देखें
नई दिल्ली: नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमान अलॉन्ग अपने चुटकीले अंदाज की वजह अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। ताजा मामला यह है कि भाजपा के मंत्री का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह खाने के प्रति अपने अटूट प्रेम को दर्शाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दरअसल, भाजपा नेता ने एक पोस्ट साझा की जिसमें एक फूड कोर्ट में अपने भोजन का स्वाद चखते हुए शुद्ध आनंद के क्षण को कैद किया। फोटो में, लड़कियों के एक समूह को उनके साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है, जबकि तेमजेन इमान अलॉन्ग पूरी तरह से अपनी थाली पर केंद्रित है। इस फोटो पर उन्होंने मेजदार कैप्शन देते हुए लिखा, "लड़कियों, मैं वादा करता हूं कि मैं आपको अनदेखा नहीं कर रहा हूं। मैं अपने भोजन के साथ बस एक पल बिता रहा हूं।"
जैसे ही उन्होंने ट्विटर पर यह पोस्ट किया कि लोगों ने इसे हाथों हाथ लिया। सोशल मीडिया पर लोग मंत्री के इस सेंस ऑफ ह्यूमर का खूब आनंद ले रहे हैं। कई लोगों को भोजन के लिए मंत्री का प्यार और उनका मजाकिया अंदाज बेहद प्यारा लग रहा है। उनके इस पोस्ट पर अब तक मिलियन व्यूज आ चुके हैं और उन्होंने यह पोस्ट सोमवार की सुबह किया था।
Girls, I promise I'm not ignoring you. I'm just having a moment with my food. 😉 pic.twitter.com/Dg6psXJR1w
— Temjen Imna Along (@AlongImna) April 3, 2023
भोजन के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित करने वाले मंत्री के पोस्ट पर ट्विटर यूजर्स ने मजाकिया टिप्पणियों के साथ त्वरित प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, "भूखे आदमी और उसके खाने के बीच कभी मत आना", वहीं एक अन्य यूजर ने मंत्री की प्रतिबद्धता और फोकस की तारीफ की। जबकि एक यूजर ने मंत्री के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ करते हुए कहा, "तेमजेन जी, लड़कियां भी आपको इग्नोर नहीं कर रही हैं। कैमरे के साथ बस एक पल बिता रही हैं। वैसे, एक विनोदी स्वभाव के नेता को इस रूप में देखना ताजगीभरा है।"