बिहार इंटरमीडिएट नतीजों में लड़कियों ने लड़कों से अधिक अंक प्राप्त किए

By भाषा | Updated: March 26, 2021 22:19 IST2021-03-26T22:19:30+5:302021-03-26T22:19:30+5:30

Girls get more marks than boys in Bihar Intermediate results | बिहार इंटरमीडिएट नतीजों में लड़कियों ने लड़कों से अधिक अंक प्राप्त किए

बिहार इंटरमीडिएट नतीजों में लड़कियों ने लड़कों से अधिक अंक प्राप्त किए

पटना, 26 मार्च बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए जिसमें लड़कियों ने लड़कों से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

राज्य की 10+2 की परीक्षा में लड़कियों ने विज्ञान, वाणिज्य और कला विषयों में टॉप किया है। परीक्षा फरवरी में आयोजित की गई थी और इसमें 13,40,267 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार और बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर की मौजूदगी में नतीजों की घोषणा की।

बीएसईबी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सोनाली कुमारी ने विज्ञान विषय में 500 में से 471 अंक (94.2 प्रतिशत) प्राप्त कर टॉप किया।

इसके अलावा सुगंधा कुमारी ने भी 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वाणिज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। मधु भारती और कैलाश कुमार ने कला विषय में 500 में से 463 अंक प्राप्त कर टॉप किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Girls get more marks than boys in Bihar Intermediate results

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे