लाइव न्यूज़ :

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घर से युवती का शव बरामद, शरीर पर जलने के निसान

By भाषा | Updated: October 1, 2021 16:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक घर से शुक्रवार सुबह 19 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर जलने के निशान भी थे।

पुलिस ने बताया कि युवती मद्रासी कैम्प में रहती थी। पुलिस के अनुसार युवती अपनी मां के साथ लाजपत नगर-II में घरेलू सहायिका का काम करती थी। लाजपत नगर थाने में शुक्रवार सुबह एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें बताया गया कि एक युवती की करंट लगने से मौत हो गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि ऑटोप्सी की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के उचित कारण का पता चल पाएगा।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में युवती के शरीर पर जलने के निशान मिले हैं। वह सुबह सात बजे घर में काम करने आई थी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) ईशा पांडे ने बताया कि ‘फोरेंसिक’ विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता