लाइव न्यूज़ :

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घर से युवती का शव बरामद, शरीर पर जलने के निसान

By भाषा | Updated: October 1, 2021 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक घर से शुक्रवार सुबह 19 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर जलने के निशान भी थे।

पुलिस ने बताया कि युवती मद्रासी कैम्प में रहती थी। पुलिस के अनुसार युवती अपनी मां के साथ लाजपत नगर-II में घरेलू सहायिका का काम करती थी। लाजपत नगर थाने में शुक्रवार सुबह फोन कर सूचना दी गई कि एक युवती की करंट लगने से मौत हो गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में युवती के शरीर पर जलने के निशान मिले हैं। वह सुबह सात बजे घर में काम करने आई थी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) ईशा पांडे ने बताया कि ‘फोरेंसिक’ विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए