लाइव न्यूज़ :

उप्र के बागपत में जंगल से मिला युवती का शव

By भाषा | Updated: November 9, 2021 20:10 IST

Open in App

उप्र युवती शव

बागपत में युवती का शव गन्ने के खेत से बरामद, पुलिस ने हत्‍या की आशंका जताई

बागपत (उप्र) नौ नवम्बर बागपत में खेकड़ा क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव के जंगल में पुलिस ने मंगलवार को एक युवती का शव बरामद किया। पुलिस ने आशंका जताई है कि बाहर कहीं हत्‍या कर शव को जंगल में फेंका गया।

थाना प्रभारी, खेकड़ा एमपी सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर मुबारिकपुर गांव के जंगल में किसान विजय के गन्‍ने के खेत में 25 वर्षीय युवती का शव बरामद किया गया। मृतका पीला सूट और संतरी रंग की सलवार पहने हुई थी। मृतका के गले में तुलसी की माला भी थी।

पुलिस ने घंटों तक मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने शव का लावारिस में पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (खेकड़ा) युवराज सिंह ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे युवती की बाहर कहीं हत्या करके शव को यहां लाकर फेंका गया है। खेत के पास कार के टायरों के निशान मिले हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर