लाइव न्यूज़ :

छात्राओं को एक दिन के लिए बनाया जाएगा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी

By भाषा | Updated: November 26, 2020 11:14 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), 26 नवम्बर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बहराइच में छात्राओं को एक दिन का प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी बनाकर उन्हें उस पद के अनुभवों से रूबरू कराया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने बृहस्पतिवार को बताया कि मिशन शक्ति के अगले चरण में प्रत्येक ब्लाक एवं तहसील स्तर पर छात्राओं को अधिकारी बनने के अनुभवों से रूबरू कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि छात्राओं को अधिकारियों की निर्णय लेने की क्षमता से अवगत कराया जाएगा, जिससे छात्राएं प्रशासनिक पदों की मर्यादा, अधिकार और लोगों की मदद करने की क्षमता से अवगत हो सकें तथा दोहरी लगन से अपना लक्ष्य पाने के लिए मेहनत करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि बुधवार को यहां जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित "हक की बात जिलाधिकारी के साथ" कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं, महिलाओं व अधिकारियों को भी इस सिलसिले में जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने छात्राओं को एक दिन का थानेदार बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि एक दिन के लिए पूरे थाने का प्रभार छात्राओं को दिया जाएगा, उस दिन सभी पुलिसकर्मी उनके आदेशों का पालन करेंगे और इस कदम से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ पुलिस के प्रति उनकी भ्रांतियां व डर भी दूर हो सकेगा।

जिलाधिकारी शंभूकुमार ने महिलाओं की शिक्षा को लेकर विशेष प्रयास करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि क्षमतावान होने के बावजूद बहुत सी बेटियां विभिन्न कारणों से आगे नहीं बढ़ पाती हैं और सरकार और प्रशासन लगातार कई योजनाओं के माध्यम से ऐसी बेटियों की मदद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले माह नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आगाज किया था। कार्यक्रम शारदीय नवरात्र से वासंतिक नवरात्र तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos