लाइव न्यूज़ :

प्रेमिका के परिवार वालों ने की युवक की हत्या, तीन पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 31, 2021 15:25 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 31 मार्च उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवती के साथ प्रेम संबंध रखने वाले 25 वर्षीय एक युवक को युवती के परिवार वालों ने पीट-पीट कर मार डाला।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना यहां के नावला गांव में हुई और इस संबंध में तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान राहुल के रूप में की गई है। मृतक के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार राहुल को उसके पड़ोसी धरमबीर ने बातचीत के लिए बुलाया और बाद में पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा कि राहुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि धरमबीर और उसके दो बेटों सुमित और सोनू के विरुद्ध एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि सोनू फरार है और उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा