लाइव न्यूज़ :

प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 4, 2021 20:52 IST

Open in App

सुल्तानपुर (उप्र) चार जून सुल्तानपुर जिले में प्रेमी द्वारा गला रेतकर अपनी प्रेमिका की हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी, लम्भुआ सतीश चंद्र शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सलाहपुर मिश्रपुर निवासी सुनीता निषाद (28) का गांव के राजकुमार यादव उर्फ कल्लू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुनीता का पति मुंबई में रहता है और कुछ दिन पहले सुनीता के घर से कुछ गहने गायब हो गये थे।

उन्होंने बताया कि सुनीता को प्रेमी पर शक था और वो गायब जेवर वापस करने का बार-बार उस पर दबाव बना रही थी। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार रात सुनीता घर से बाहर निकली थी और बाद में मृत पायी गई। आरोप है कि गुस्से में प्रेमी ने महिला पर हंसिया से वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुनीता निषाद (28) शौच के लिए बृहस्‍पतिवार रात घर से खेत गई थी और जब काफी देर तक वह वापस घर नहीं लौटी, तो उसकी तलाश परिवार के लोगों ने शुरू की तो घर से थोड़ी ही दूर खेत में सुनीता का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने चार घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को सुनीता के गले पर धारदार हथियार से मारे जाने के निशान मिले हैं। कोतवाली देहात के थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा