लाइव न्यूज़ :

उल्टी करने को चलती बस की खिड़की से झांकी बालिका, सामने से आ रहे ट्रक से टकराकर सिर कटा

By भाषा | Updated: March 30, 2021 16:26 IST

Open in App

खंडवा (मध्य प्रदेश), 30 मार्च खंडवा जिले में चलती बस की खिड़की से उल्टी करने के लिए सिर बाहर निकालने के चलते 13 वर्षीय बालिका का सिर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में उसके सिर का ऊपरी हिस्सा कट कर अलग हो जाने से उसकी मौत हो गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा ने बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह 9.30 बजे के आसपास यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग पर रोशिया फाटे पर हुई।

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान तमन्ना (13) के रूप में की गई है और वह खंडवा की रहने वाली थी।

अलावा ने बताया कि हादसे के वक्त तमन्ना के साथ उसकी मां रूखसाना और बड़ी बहन हीना भी उसी बस में सवार थी। तीनों खंडवा से बडवाह अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि बस में यात्रा के दौरान उल्टी करने के लिये तमन्ना ने जैसे ही खिड़की के बाहर सिर निकाला, सामने से आ रहे ट्रक से उसका सिर टकरा गया, जिससे उसके सिर का ऊपरी हिस्सा कट कर अलग हो गया और उसकी मौत हो गई।

अलावा ने बताया कि ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि ट्रक चालक फरार है।

उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त यह बस खंडवा से इंदौर जा रही थी, जबकि ट्रक इंदौर से आ रहा था।

अलावा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित