लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन पर खरीददारी के लिए आयी बच्ची गुम हुई, दिल्ली पुलिस ने उसे उसके माता-पिता से मिलाया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर अपनी बेटी के छठे जन्मदिन के लिए उत्तर प्रदेश से यहां खरीददारी के लिए आये एक दंपत्ति के लिए तब हृदय विदारक स्थिति पैदा हो गयी जब उनकी बेटी भीड़भाड़ वाले चांदनी चौक बाजार में गुम हो गयी।

हाथों में कपड़े एवं जन्मदिन का सामान का बैग लिये दोनों पति-पत्नी दुकान-दुकान जाकर अपनी बेटी के बारे में पूछने लगे और आखिरकार वे मदद के लिए पुलिस चौकी पहुंचे।

सात दिसंबर की इस घटना को याद करते हुए हेड कांस्टेबल भरत ने कहा, ‘‘वे तनावपूर्ण हालत में थे और उनकी आखों में आंसू थे। हमने लड़की को ढूढने के लिए अपने स्थानीय नेटवर्क को लगाया और दो घंटे की सघन तलाशी के बाद हमने अंतत: उसे ढूढ ही लिया। ’’

संबंधित परिवार के संपर्क में रहे भरत ने कहा कि खरीददारों की भीड़भाड़ में उसका पता लगाना मुश्किल था लेकिन अंसभव नहीं था। इस परिवार ने बुधवार को बच्ची का जन्मदिन मनाया।

हेड कांस्टेबल ने कहा, ‘‘ उन्होंने मुझे और मेरे सहयोगियों को उसके जन्मदिन पाटी में शामिल होने के लिए बुलाया था लेकिन हमारे सामने यहां हमारी ड्यूटी है।’’

भरत ने कहा कि वह उस परिवार से मिलने के लिए शीघ्र ही लाहौरी गेट थाने में अपनी टीम के सथ उत्तर प्रदेश के कोंडरी गांव जाने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लड़की के गुम हो जाने पर उसका ब्योरा दुकानदारों, पुलिसकर्मियों और स्थानीय संगठनों के व्हाट्सअप ग्रुप में भेजे गये और चांदनी चौक में शीशगंज गुरद्वारा के सदस्यों को वह लड़की मिली।

भरत ने कहा, ‘‘(बच्ची के)माता-पिता उम्मीद छोड़ चुके थे, उनकी आंखों में आंसू थे । उन्हें सात्वनां दी गयी और धैर्य रखने को कहा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?