लाइव न्यूज़ :

बच्ची का मोदी से कम होमवर्क दिए जाने का आग्रह, सिन्हा ने दिया नीति में बदलाव का आदेश

By भाषा | Updated: June 1, 2021 18:56 IST

Open in App

श्रीनगर, एक जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छह साल की एक बच्ची द्वारा वीडियो के जरिए ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान भारी भरकम होमवर्क दिए जाने की शिकायत किए जाने के बाद न सिर्फ लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस पर कदम उठाते हुए जम्मू कश्मीर में बच्चों पर पढ़ाई का दबाव कम करने के लिए नीति में बदलाव के आदेश भी दिए हैं।

ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में बच्ची ने प्रधानमंत्री से स्कूली बच्चों पर होमवर्क का भार कम करने की अपील की है।

वीडियो को अब तक लगभग 3.3 लाख ‘व्यू’ और लगभग 19,000 ‘लाइक’ मिल चुके हैं।

वीडियो ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल का भी ध्यान आकृष्ट किया जिन्होंने स्कूली बच्चों पर होमवर्क का भार कम करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग से 48 घंटे के भीतर एक नीति बनाने को कहा है।

बच्ची ने वीडियो में कहा, ‘‘सलाम मोदी साहब।’’

उसने कहा कि उसके शिक्षक जूम के जरिए उसे काफी अधिक होमवर्क दे रहे हैं।

लड़की वीडियो में यह कहती सुनाई देती है, ‘‘मेरी कक्षाएं सुबह 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक होती हैं...बच्चों को इतना अधिक होमवर्क क्यों दिया जाता है मोदी साहब?’’

यह वीडियो सिन्हा तक भी पहुंचा जिन्होंने इसे ‘‘बहुत ही प्यारी शिकायत’’ करार दिया।

सिन्हा ने स्कूली बच्चों पर होमवर्क का भार कम करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग से 48 घंटे के भीतर एक नीति बनाने को कहा है।

उपराज्यपाल ने टि्वटर पर कहा कि बचपन का भोलापन ईश्वर का उपहार है और बालपन पूरी मस्ती से भरा होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू