लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः बस कंडक्टर ने आंटी कहकर छात्राओं से मांगी टिकत, इस बात पर हंसने वाले छात्र पर टूट पड़ी छात्राएं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 1, 2019 05:39 IST

मध्य प्रदेश पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात करीब 9 बजे बस में सफर कर रही दो लड़कियों से बस के कंडक्टर ने आंटी संबोधित करके किराए की मांग की. कंडक्टर के इतना कहते ही छात्राओं के पीछे खड़े एक छात्र को हंसी आ गई.

Open in App

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बस में सफर कर रही कॉलेज की दो छात्राओं से बस कंडक्टर ने आंटी कहकर किराए की मांग की. इस पर पीछे खड़े छात्र को हंसी आ गई. छात्र को इस तरह हंसना तब महंगा पड़ गया, जब छात्राओं ने उसे बस से नीचे उतारा और जमकर उसकी पिटाई कर डाली. मामला थाने तक पहुंचा, तो पुलिसकर्मी भी पिटाई का कारण जानकर दंग रह गए. बाद में दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर वापस भेज दिया.

दरअसल शनिवार की रात को घटी इस घटना का वीडियो आज जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके बाद लोगों में वीडियो चर्चा का विषय बन गया. बाद में पता चला कि राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर यह घटना बीती रात को घटी थी. 

पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात करीब 9 बजे बस में सफर कर रही दो लड़कियों से बस के कंडक्टर ने आंटी संबोधित करके किराए की मांग की. कंडक्टर के इतना कहते ही छात्राओं के पीछे खड़े एक छात्र को हंसी आ गई. छात्राओं को कंडक्टर के कथन का बुरा नहीं लगा, मगर छात्र के हंसने पर वे ज्यादा क्रोधित हो गई. इसके बाद दोनों छात्राओं ने रोशनपुरा चौराहे पर बस रुकवाई और छात्र को नीचे उतारा. 

छात्र के बस से नीचे उतरते ही छात्राओं ने उसके पिटाई करनी शुरु कर दी. छात्र को पिटता देख वहां तैनात यातायात पुलिस के जवान पहुंचे और बीच-बचाव किया. पुलिस और वहां जमा हुई भीड़ तब तक यह नहीं जान पाई की छात्र की पिटाई किस कारण से हो रही है. छात्राएं भी पुलिस की बात नहीं मान ही थी. बाद में छात्राओं और छात्र को टीटी नगर पुलिस थाने ले आई. थाने लाने पर पता चला कि असल पिटाई का कारण क्या है.

टीटी नगर थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि जब तीनों को थाने लाए तब यह लग रहा था कि मामला छेड़छाड़ का होगा, मगर थाने में छात्राओं ने घटना बताई तब यह पता चला कि असली कारण छात्र का कंडक्टर द्वारा आंटी कहकर संबोधित करने पर हंसना था. थाना प्रभारी ने बताया कि आधे घंटे की मशक्कत के बाद छात्राओं और छात्र के बीच समझौता कराया और फिर तीनों को छोड़ दिया.

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया