लाइव न्यूज़ :

ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत

By भाषा | Updated: February 6, 2021 18:20 IST

Open in App

बलिया (उप्र), छह फ़रवरी जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सिलहटा ग्राम में शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार ग़ाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बढ़ईपुर निवासी बब्बन यादव की पुत्री एवं दसवीं की छात्रा अर्चना (16) आज सुबह किसान इंटर कॉलेज, सिलहटा में पढ़ने के लिए जा रही थी। उन्होंने बताया कि रास्ते में एक ट्रक की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तकरीबन दो घंटे तक रसड़ा - कासिमाबाद राजमार्ग पर चक्का जाम करके सड़क पर आवागमन ठप कर दिया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि ट्रक का चालक फरार हो गया जिसे जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं