लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में बच्ची से बलात्कार: राज्य सरकार ने परिजन को बतौर अनुग्रह राशि 20 लाख रुपये दिए

By भाषा | Updated: September 16, 2021 11:31 IST

Open in App

हैदराबाद, 16 सितंबर तेलंगाना सरकार के मंत्री मोहम्मद महमूद अली और सत्यवती राठौड़ ने उस छह वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें बतौर अनुग्रह राशि 20 लाख रुपये का चेक सौंपा, जिसकी कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

गौरतलब है कि नौ सितंबर की शाम को यहां सैदाबाद में एक व्यक्ति ने छह वर्षीय बच्ची का कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी अब भी फरार है।

आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मंत्रियों ने बच्ची के परिजन को राज्य सरकार की ओर से समर्थन और मदद मुहैया का आश्वासन दिया तथा दोषी के खिलाफ कानून एवं न्याय के अनुसार जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

राज्य के गृह मंत्री मोहम्मद अली ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों से दोषी को जल्द से जल्द पकड़ने और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई करने को कहा, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस, भाजपा और अन्य ने इस घटना को लेकर टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल