लाइव न्यूज़ :

आगरा में युवती से छह वर्ष तक दुष्कर्म, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 1, 2021 01:20 IST

Open in App

आगरा (उप्र),31अक्टूबर आगरा में एक युवती के साथ कथित तौर पर छह साल तक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके पूरे परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कोतवाली प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर शाहगंज के कोलाई निवासी शाकिर, उसके भाई शाहिद, पिता अबरार और मां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि शाहगंज थाना क्षेत्र के कोलाई निवासी शाकिर ने छह साल पहले उसके घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया था और घटना का वीडियो बना लिया था।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के मुताबिक इस पूरे मामले की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी थी लेकिन लोक लाज के कारण उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया।

अधिकारी के अनुसार आरोपी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर युवती का छह साल से दुष्कर्म करता आ रहा है। और अब उसने वीडियो मिटाने के लिए पीड़िता से दस लाख रुपये मांगे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह