लाइव न्यूज़ :

होशंगाबाद में बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 27, 2021 15:34 IST

Open in App

होशंगाबाद, 27 दिसंबर मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर सोहागपुर थाना क्षेत्र में पांच साल की एक बच्ची की कथित तौर पर बलात्कार के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सोहागपुर थाने के निरीक्षक विक्रम रजक ने बताया कि शनिवार को लड़की का शव उसके घर की छत पर कपड़े में लिपटा मिला। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस संदेह के आधार पर बालिका के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को अपराह्न करीब तीन बजे बालिका लापता हो गई थी। उन्होंने बताया कि परिजनों ने बच्ची की तलाश की और गांव में न मिलने पर इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी। उन्होंने कहा कि बाद में बच्ची का शव छत पर कपड़े में लिपटा मिला।

उन्होंने बताया कि रविवार को प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आयी कि बच्ची के साथ बलात्कार किया गया था और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। रजक ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बलात्कार एवं हत्या के लिए भारतीय दंड संहिता संबंधित धाराओं तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोस्को) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर