लाइव न्यूज़ :

बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, 20 घंटें में आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 13, 2021 23:55 IST

Open in App

जयपुर, 13 अगस्त राजस्थान में जयपुर के ग्रामीण इलाके में चार वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद उसकी हत्या के मामले को पुलिस ने 20 घंटे से भी कम समय में सुलझाने का दावा करते हुए एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक से लेकर कांस्टेबल तक सभी रैंक के करीब 700 पुलिस कर्मियों ने 20 घंटें की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को दबोचने में कामयाबी हासिल की।

जयपुर के नरैना थाना क्षेत्र में रहने वाली बच्ची बुधवार को अपने घर से लापता हो गई थी। उसका शव बृहस्पतिवार को घर से तीन किलोमीटर दूर एक तालाब के पास सुनसान इलाके से मिला था। परिजनों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को शव लेने से मना कर दिया था और स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर धरना शुरू कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा ने मामले की गुत्थी सुलझाने के लिये तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पांच उपाधीक्षक और 26 थानाधिकारियों को इस कार्य में लगाया।

जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने नरैना पुलिस थाने में संवाददाताओं को बताया, ‘‘ मासूम के पोस्टमार्टम में पाया गया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था और फिर उसकी हत्या कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पांच उपाधीक्षक, और समस्त जिले के 26 थानाधिकारी व 700 पुलिस कर्मियों की टीमें बनाई गई और 20 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।’’

उन्होंने बताया कि सभी कर्मियों ने मेहनत से काम किया और टीम वर्क का बेहतरीन उदाहरण देते हुए आरोपी सुरेश बलाई (25) की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

शर्मा ने कहा कि आरोपी नरैना थाना क्षेत्र का निवासी है और विवाहित है। उसका पांच वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम जब आरोपी घर जा रहा था तो उसने पीड़िता को घर के बाहर देखा। उनके मुताबिक, आरोपी बच्ची को बहाने से अपने साथ तालाब के पास ले गया जहां उसने बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट