लाइव न्यूज़ :

फिल्म में भूमिका दिलाने के नाम पर युवती से छेड़छाड़, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 30, 2021 12:47 IST

Open in App

ठाणे, 30 जुलाई हिंदी फिल्मों में काम दिलाने का वादा कर एक लड़की को कथित तौर पर डराने-धमकाने तथा उससे छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे से एक महिला एवं तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय पीड़िता ने कसारवाडावली थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी जहां बृहस्पतिवार रात को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपियों ने लड़की से कहा था कि एक आगामी हिंदी फिल्म में एक भूमिका के लिए उसका चयन हुआ है। उन्होंने पीड़िता को फिल्म के निर्देशक/निर्माता से ठाणे में मिलने को कहा। उन्होंने बताया कि निर्माता/निर्देशक लखनऊ से आ रहा है और लड़की से कहा कि उसे फिल्म में भूमिका पाने के लिए उसकी मांगे माननी होंगी। पीड़िता को ठाणे शहर में जीबी रोड पर एक फार्म हाउस में बृहस्पतिवार को बुलाया गया।’’

लड़की ने इस बारे में अपने माता-पिता को बताया और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) की फिल्म इकाई से भी संपर्क साधा।

अधिकारी ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार शाम को आरोपी उस युवती को कार में उस स्थान पर ले गए। बीच रास्ते में उन्होंने लड़की को अनुचित तरीके से छुआ और हथियार का डर दिखाकर उससे समझौता करने को कहा। जब कार फार्म हाउस पर पहुंच गई तो पीड़िता ने अपनी एक रिश्तेदार को फोन लगाया और एमएनएस के कार्यकर्ताओं को उस स्थान की ‘लोकेशन’ भेज दी।’’

पार्टी के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और आरोपियों राहुल तिवारी (30), कंचन यादव (25), राकेश यादव (35) और बिरालाल यादव (30) को पकड़ कर उनकी पिटाई की। इस घटना का वीडियो एमएनएस के चित्रपट सेना के प्रमुख अमय खोपकर ने सोशल मीडिया पर डाल दिया।

पार्टी कार्यकर्ता आरोपियों को बृहस्पतिवार रात को कसारवाडावली थाने ले गए जहां उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सशस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से देसी पिस्तौल बरामद हुई है तथा इस मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित