लाइव न्यूज़ :

वृन्दावन में परिक्रमा करते लापता हुई युवती, पड़ोसी पर आरोप

By भाषा | Updated: July 8, 2021 11:41 IST

Open in App

मथुरा, आठ जुलाई उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से वृन्दावन की परिक्रमा करने आई एक युवती को कथित तौर पर कुछ लोगों ने अगवा कर लिया।

पुलिस अधीक्षक (शहर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि युवती के पिता के अनुसार मामला सोमवार का है , युवती अपनी मां के साथ वृन्दावन की परिक्रमा लगाने आई थी और जब परिक्रमा समाप्त होने वाली थी तभी उनके गांव का एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ आया और युवती को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गया।

उन्होंने बताया कि युवती के पिता ने मंगलवार की शाम को पुलिस में शिकायत की थी और पुलिस तभी से युवती को ढूंढने का प्रयास कर रही है। युवती के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार युवक और युवती पहले से एक-दूसरे को भली प्रकार से जानते हैं और युवक उनके पड़ोस में ही रहकर धर्म प्रचार करता रहा है। सिंह ने कहा कि परिवार का कहना है कि वह उनकी बेटी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाल रहा था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए