लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में असम से लापता युवती मथुरा में मिली

By भाषा | Updated: November 18, 2020 22:40 IST

Open in App

मथुरा 18 नवम्बर कोविड-19 के चलते सरकार द्वारा घोषित किए गए लॉकडाउन के दौरान असम के चिरांग जिले के गेंदर गांव निवासी सुरेंद्र राय की 24 वर्षीय बेटी पिंकी 10 जून को घर से गायब हो गई।

इसके बाद उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन बेटी का कोई सुराग नहीं लग सका। तब उन्होंने इस संबंध में पिंकी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करायी।

वृन्दावन कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह द्वारा पिंकी के मिलने की सूचना पर जब उसके घर वाले यहां पहुंचे तो अपनी बेटी को सही-सलामत पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।

उन्होंने पुलिस को बताया कि वह जब सात-आठ वर्ष की थी, तभी उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। वह पहले भी दो बार घर से निकल चुकी थी।

'राधिका अपना घर आश्रम' के संचालक मुकेश कुमार शर्मा ने बताया, पिंकी को उनके आश्रम पर पुलिस ने 26 जून को पहुँचाया था। पिंकी के बताए पते पर उसी दिन असम पुलिस से संपर्क किया गया और परिजनों को पिंकी के आश्रम में मौजूद होने की जानकारी दी। लेकिन लॉकडाउन के कारण परिवार मथुरा नहीं आ सका।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वृन्दावन में 26 जून को एक युवती लावारिस अवस्था में घूमती हुई मिली थी। युवती को पुलिस के सहयोग से 'राधिका अपना घर आश्रम' में भेजा गया था। बुधवार को उसके परिवार के सदस्य उसे ले जाने के लिए आश्रम पहुचे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र