लाइव न्यूज़ :

वाशिंगटन, डीसी में गोलीबारी की घटना में बच्ची की मौत, पांच अन्य घायल वाशिंगटन, डीसी में गोलीबारी की घटना में बच्ची की मौत, पांच अन्य घायल

By भाषा | Updated: July 18, 2021 11:11 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 जुलाई (एपी) अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में शुक्रवार रात एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की जिसमें छह साल की एक बच्ची की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। गोलीबारी की यह घटना दक्षिण-पूर्वी वाशिंगटन के कांग्रेस हाइट्स क्षेत्र में पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर शुक्रवार रात 11 बजे के बाद हुई।

मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग के प्रमुख रॉबर्ट कोंटे ने बताया कि घटनास्थल के पास तैनात पुलिस अधिकारी पहली गोली की आवाज के सिर्फ 34 सेकेंड बाद वहां पहुंच गए और बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बच्ची की पहचान निया कॉर्टनी के रूप में की है।

गोलीबारी में पांच लोग घायल हुए हैं जिनमें तीन पुरुष और दो महिला शामिल हैं। हालांकि उनके जख्म जानलेवा नहीं हैं।

पुलिस उस वाहन का वीडियो जारी करने वाली है, जिससे गोलीबारी हुई। वहीं, इस मामले में दोषी व्यक्ति के बारे में सूचना देने वालों को 60,000 डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव