लाइव न्यूज़ :

उप्र के ग्रेटर नोएडा में भाई-बहनों के साथ सुबह की सैर पर गई युवती का अपहरण

By भाषा | Updated: September 16, 2021 13:31 IST

Open in App

नोएडा, 16 सितंबर उत्तर प्रदेश के ग्रटर नोएडा में बृहस्पतिवार सुबह अपने छोटे भाई-बहनों के साथ सुबह की सैर पर निकली 20 वर्षीय युवती को कार सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर लिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

घटना की जांच के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई है। पुलिस अपहृत युवती को जल्द बरामद करने का दावा कर रही है। इस बाबत थाना बादल पुर में मुकदमा दर्ज हुआ है। अपह्रत छात्रा के पिता और दादा क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह को सूचना मिली कि सादोपुर झाल निवासी चार भाई- बहन आज सुबह को सैर करने के लिए एक साथ निकले थे। इनमें से 20 वर्षीय युवती का कार सवार अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया है।

उन्होंने बताया कि युवती के साथ सैर पर गए बच्चों के साथ कार सवार बदमाशों ने बदसलूकी की। अपह्रत युवती के पिता ने बताया कि उनकी छोटी बेटी के साथ बदमाशों ने छेड़छाड़ की। बहन को बचाने के लिए आई बड़ी बहन के साथ भी बदमाशों ने छेड़छाड़ की तथा उसके कपड़े फाड़ दिए। चारों भाई-बहनों ने शोर मचाया, जिसके बाद आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि बदमाशों ने युवती के साथ बदसलूकी करने के बाद उसे कार में जबरन खींच कर अगवा कर ले गए।

इस घटना से आक्रोशित होकर मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क पर जाम लगा दिया। दादरी से भाजपा विधायक तेजपाल नागर और विधान परिषद सदस्य श्री चंद शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस क तरफ से युवती को जल्द छुड़ाए जाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत करने की कोशिश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो