लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश से लड़की को अगवा कर दिल्ली में किया गया बलात्कार

By भाषा | Updated: November 30, 2021 21:37 IST

Open in App

मथुरा, 30 नवंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक नाबालिग दलित लड़की को कथित तौर पर अगवा कर दिल्ली में उसके साथ बार-बार बलात्कार किया गया। पुलिस ने बताया कि लड़की को वेश्यावृत्ति करने पर मजबूर किया जा रहा था, लेकिन उसने इसका विरोध किया।

पीड़िता, जिसे बाद में उसकी मां ने बचाया, जिले के कोसीकलां पुलिस थानांतर्गत क्षेत्र की निवासी है। लड़की की मां की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया, “दिल्ली में एक युवक ने बार-बार उसके साथ बलात्कार किया।” पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दो दल बनाये गए हैं और प्राथमिकी दर्ज करने में हुई देरी और अन्य आरोपों की जांच की जा रही है।

प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग लड़की को पीटा गया और दिल्ली में उसे वेश्यावृत्ति में धकेलने का प्रयास किया गया। जब भी वह इससे इनकार करती, तब एक लड़का बार-बार उससे बलात्कार करता। प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता किसी प्रकार अपनी मां से संपर्क करने में कामयाब हो गई, जिसने अपहर्ताओं के कब्जे से उसे छुड़ाया।

आरोप है कि जिला पुलिस प्रमुख के निर्देश के बाद ही भारतीय दंड संहिता, एससी एसटी कानून और पॉक्सो कानून के तहत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। यह भी आरोप है कि लड़की को पांच दिन तक पुलिस थाने में बैठाया गया।

पुलिस के अनुसार, दो लोग पीड़िता को दिल्ली लेकर गए थे और बाद में उसे किसी तीसरे व्यक्ति को सौंप दिया। पुलिस ने कहा कि लड़की की चिकित्सकीय जांच की गई है और उसका बयान दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र