झारखंड से अगवा युवती नोएडा में बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 8, 2020 11:58 IST2020-12-08T11:58:29+5:302020-12-08T11:58:29+5:30

Girl kidnapped from Jharkhand found in Noida, one accused arrested | झारखंड से अगवा युवती नोएडा में बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

झारखंड से अगवा युवती नोएडा में बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

नोएडा (उप्र), आठ दिसंबर नोएडा एवं झारखंड पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर झारखंड में गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र से कथित रूप से अगवा एक युवती को यहां सेक्टर 45 से बरामद कर लिया।

पुलिस ने युवती को अगवा करने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इस घटना में कथित रूप से शामिल चार लोग अभी फरार हैं।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि झारखंड पुलिस एवं नोएडा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के तहत सेक्टर 45 से युवती को बरामद कर लिया। उसे अगवा करने के आरोपी मनीष को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।

युवती का 29 नवंबर को उस समय कथित रूप से अपहरण हो गया था, जब वह जिम से लौट रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Girl kidnapped from Jharkhand found in Noida, one accused arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे