लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में लड़की का अपहरण और बलात्कार, आठ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 6, 2021 17:24 IST

Open in App

महाराष्ट्र, छह सितंबर महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन के निकट से 14 साल की एक लड़की का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया और शहर में कई स्थानों पर उससे बलात्कार किया गया।पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि इस वारदात के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें छह ऑटोरिक्शा चालक हैं जबकि दो रेलवे के कर्मचारी हैं ।

वनवाड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दीपक लगाड ने बताया कि इससे पहले थाने में गुमशुदगी की एक रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी ।

उन्होंने बताया, ‘‘गुमशुदगी के मामले की जांच के दौरान रविवार को हमें एक लड़की का पता चला । लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण कर उससे बलात्कार किया गया है।’’

लड़की 31 अगस्त को अपना घर छोड़कर पुणे रेलवे स्टेशन पहुंची जहां से उसे अपने दोस्त से मिलने के लिये ट्रेन में सवार होना था।

उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी ऑटोरिक्शा चालकों ने लड़की को देखा और वह समझ गये कि वह अकेली है। उनलोगों ने उससे कहा कि जिस ट्रेन को वह खोज रही है वह कल आयेगी । उनलोगों ने उससे वादा किया कि वह उसका सहयोग करेंगे और रात में रहने की व्यवस्था भी कर देंगे।’’

प्राथमिकी के हवाले से लगाड ने बताया कि इसके बाद ऑटोरिक्शा चालको ने कई स्थानों पर ले जा कर उससे बलात्कार किया ।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय दंड संहिता तथा पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है । मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, इनमें छह ऑटो चालक एवं रेलवे के दो कर्मचारी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया