लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के जींद में युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

By भाषा | Updated: October 16, 2021 20:13 IST

Open in App

जींद,16 अक्तूबर हरियाणा के जींद जिले में सदर थाना क्षेत्र के गांव से युवती का अपहरण कर खेतों में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

सदर थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 29 सितंबर की शाम को गांव के ही विनोद तथा राजेश ने उसे फोन कर एक स्कूल के पास बुलाया। जब वह वहां पर पहुंची तो दोनों बाइक के साथ खडे़ हुए थे। दोनों ने जबरदस्ती उसे बाइक पर बिठा लिया और खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने शिकायत में कहा कि उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। बाद में दोनों आरोपित उसे स्कूल के निकट छोड़कर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विनोद तथा राजेश के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल