लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के जींद में युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

By भाषा | Updated: October 16, 2021 20:15 IST

Open in App

जींद,16 अक्तूबर हरियाणा के जींद जिले में सदर थाना क्षेत्र के गांव से युवती का अपहरण कर खेतों में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

सदर थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 29 सितंबर की शाम को गांव के ही विनोद तथा राजेश ने उसे फोन कर एक स्कूल के पास बुलाया। जब वह वहां पर पहुंची तो दोनों बाइक के साथ खडे़ हुए थे। दोनों ने जबरदस्ती उसे बाइक पर बिठा लिया और खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने शिकायत में कहा कि उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। बाद में दोनों आरोपित उसे स्कूल के निकट छोड़कर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विनोद तथा राजेश के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने तथा पॉस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह