लाइव न्यूज़ :

फतेहपुर में लड़की को अगवा कर सामूहिक बलात्कार

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:14 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), दो जुलाई फतेहपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की को अगवा कर तीन युवकों द्वारा कथित रूप से उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसे कुएं में फेंक देने का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने बताया कि कल्याणपुर थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ एक लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसे सूखे कुएं में फेंक देने का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि सामूहिक बलात्कार की कथित घटना बृहस्पतिवार की शाम घटित हुई थी और मामला शुक्रवार सुबह दर्ज करवाया गया है।

कल्याणपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) केशव वर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने तहरीर में लड़की की उम्र का जिक्र नहीं किया, लेकिन मौखिक तौर पर उसकी उम्र 17-18 साल बतायी है। शिकायत के अनुसार उन्होंने बताया कि आरोपी तीनों युवक एक ही मोटर साइकिल पर लड़की को अगवा कर जंगल ले गए थे और वहां उसके साथ दुष्कर्म के बाद उसे कुएं में फेंककर फरार हो गए।

वर्मा ने बताया कि पीड़िता के परिजन बृहस्पतिवार की रात ही उसे कुएं से बाहर निकालकर थाने लेकर आये थे, लेकिन आज सुबह मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले में एक आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शनिवार को पीड़िता की चिकित्सीय जांच करवाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो