जम्मू में आत्महत्या के प्रयास के बाद लड़की अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: March 15, 2021 22:15 IST2021-03-15T22:15:44+5:302021-03-15T22:15:44+5:30

Girl hospitalized after suicide attempt in Jammu | जम्मू में आत्महत्या के प्रयास के बाद लड़की अस्पताल में भर्ती

जम्मू में आत्महत्या के प्रयास के बाद लड़की अस्पताल में भर्ती

जम्मू, 15 मार्च जम्मू में 16 वर्षीय एक लड़की ने एक पुल से तवी नदी में कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन उसे कुछ युवकों ने बचा लिया और लड़की को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि लड़की ने गुज्जर नगर पुल से छलांग लगाई, जिसे नदी के किनारे चल रहे तीन युवकों ने बचाया।

उन्होंने बताया कि एक पुलिस दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और लड़की को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह तुरंत पता नहीं चला कि लड़की ने आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Girl hospitalized after suicide attempt in Jammu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे