लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार

By भाषा | Updated: October 9, 2021 13:08 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), नौ अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थानाक्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय युवती से दो युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और इस घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी कर लिया। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

पुलिस के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिलाने के बहाने योगेश कुमार और बबलू, युवती को खेत में ले गए और वहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक ने इस कृत्य का अपने फोन से वीडियो भी बना लिया।

उन्होंने बताया कि बाद में, योगेश ने बृहस्पतिवार को वीडियो डिलीट करने का वादा करके पीड़िता को बुलाया और उसने उसके साथ फिर से कथित रूप से बलात्कार किया । उन्होंने बताया कि योगेश ने वीडियो डिलीट नहीं किया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

एसएचओ राजकुमार राणा के अनुसार, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह