मुजफ्फरनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

By भाषा | Updated: September 23, 2021 10:04 IST2021-09-23T10:04:28+5:302021-09-23T10:04:28+5:30

Girl gang raped in Muzaffarnagar | मुजफ्फरनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

मुजफ्फरनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

मुजफ्फरनगर (उप्र), 23 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय लड़की से तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये लोग लड़की को बंदूक का डर दिखाकर एक जंगल में ले गए। यह घटना बुधवार की है जब लड़की कूड़ा फेंकने के जा रही थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी दुष्कर्म के बाद लड़की को जंगल में छोड़कर चले गए। लड़की के परिवार के एक सदस्य ने उसे बचाया जो उसके घर न लौटने के बाद उसकी तलाश में निकला था।

पुलिस में दर्ज करायी शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने लड़की के परिवार के सदस्यों पर हमला भी किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान राजीव, गुड्डू और आशु के रूप में की गयी है। तीनों फरार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Girl gang raped in Muzaffarnagar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे