लाइव न्यूज़ :

मप्र में संजय टाइगर रिजर्व के बफर जोन में तेंदुए के हमले में लड़की की मौत

By भाषा | Updated: December 8, 2021 14:37 IST

Open in App

सीधी, आठ दिसंबर मध्य प्रदेश के सीधी जिले में संजय टाइगर रिजर्व के बफर जोन में तेंदुए ने नौ साल की एक लड़की पर हमला कर उसकी जान ले ली। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वन विभाग के रेंजर संजीव रंजन ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना मंगलवार को बाघ अभयारण्य के बफर जोन में आने वाले मड़वास वन क्षेत्र में हुई।

उन्होंने बताया कि ददरी गांव की निवासी नौ वर्षीय बालिका अपनी मां और अन्य ग्रामीणों के साथ पास के जंगल में लकड़ियां लेने गई थी तभी एक तेंदुए ने लड़की पर हमला कर दिया। लड़की की मां और अन्य ग्रामीणों ने तेंदुए पर पत्थर फेंक कर लड़की को बचाने की कोशिश की लेकिन तेंदुआ बालिका को 100 मीटर तक घसीट कर ले गया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लगातार पत्थर फेंकने के कारण तेंदुआ वहां से भाग गया,लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल