लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कॉफी शॉप में युवती की मौत

By भाषा | Updated: November 23, 2021 19:38 IST

Open in App

सूरत, 23 नवंबर गुजरात के सूरत में बीएड की 22 वर्षीय छात्रा एक कॉफी शॉप में बेहोश हो गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसके परिजनों का आरोप है कि उसके साथ गया दूसरे धार्मिक समुदाय का लड़का उसकी मौत के लिए जिम्मेदार है।

खतोदरा थाने के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात को हुई घटना के मामले में फिलहाल दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपायुक्त किशोर बलोलिया ने बताया, “ युवती एक युवक के साथ कॉफी शॉप गई थी जहां वह बेहोश हो गई और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में दाखिल किए जाने के थोड़े समय बाद ही उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।”

इस बीच, युवती के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया है कि उसके साथ गया युवक उसकी मौत के लिए जिम्मेदार है और उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वह भाग गया।

रिश्तेदार ने कहा, “ वह देर शाम तक कॉलेज से घर नहीं लौटी तो हमने उसकी तलाश शुरू की। उसका फोन भी बंद आ रहा था। रात करीब नौ बजे हमें एक पुलिसकर्मी का फोन आया जिसने घटना के बारे में जानकारी दी।”

उनका आरोप है कि युवक युवती को कुछ समय से तंग कर रहा था और हो सकता है कि युवक ने उसे ज़हर दे दिया हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO