लाइव न्यूज़ :

नोएडा में दसवीं मंजिल से गिरने से बच्ची की मौत

By भाषा | Updated: November 27, 2021 14:34 IST

Open in App

नोएडा, 27 नवंबर नोएडा के सेक्टर-75 स्थित एक सोसाइटी में खेलते समय साढ़े तीन साल की बच्ची दसवीं मंजिल से नीचे गिर गई। इस घटना में उसकी मौत हो गई है।

थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-75 की एक सोसायटी में रहने वाले व्यापारी जयप्रकाश चैलानी की साढ़े तीन साल की बेटी बीती रात अपनी मां के साथ अपने फ्लैट के बालकनी में खेल रही थी। उन्होंने बताया कि बच्ची की मां किसी काम से उसे बालकनी में अकेला छोड़ कर घर के अंदर चली गई। इस बीच बच्ची खेलते हुए बालकनी से नीचे गिर गई।

उन्होंने बताया कि घटना में उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोसायटी के लोगों ने बिल्डर पर आरोप लगाया है कि उसने निर्माण कार्य ठीक से नहीं कराया है। उनका कहना है कि बिल्डर की लापरवाही के चलते बच्ची की मौत हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह