लाइव न्यूज़ :

हादसे में हुई थी लड़की की मौत, एमएसीटी ने मुआवजे के दावे को खारिज किया

By भाषा | Updated: December 21, 2020 15:57 IST

Open in App

ठाणे, 21 दिसंबर ठाणे मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने 2017 में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली एक लड़की के अभिभावकों की ओर से मुआवजे के लिए दायर याचिका को खारिज कर दिया।

एमएसीटी सदस्य वली मोहम्मद ने कहा कि याचिकाकर्ता यह साबित करने में असफल रहा कि लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण पनवेल के वकाडी में ममता पुंडालिक सावर की मौत हुई थी। आदेश की प्रति सोमवार को मुहैया करायी गयी।

पांच अक्टूबर 2017 को छह वर्षीय ममता घटना के वक्त दोपहिया वाहन पर अपनी मां की गोद में बैठी हुई थी। घटना के दौरान ममता मां की गोद से नीचे गिर गयी थी और निकटवर्ती अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

एमएसीटी में सुनवाई के दौरान ममता के पिता पुंडालिक ने स्वीकार किया कि बाइक के संतुलन खोने के बाद बच्ची मां की गोद से नीचे गिर गयी। बाइक का बीमा करने वाली कंपनी ने दलील दी कि पुलिस ने गाड़ी चलाने वाले के खिलाफ धाराएं नहीं लगायी थी। एमएसीटी ने 16 दिसंबर को मुआवजे के दावे को खारिज कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos