लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन कक्षा के लिये फोन न होने पर लड़की ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: June 21, 2021 15:52 IST

Open in App

औरंगाबाद, 21 जून महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में ऑनलाइन कक्षा के लिये मोबाइल फोन न होने और नया फोन खरीदने की मां-बाप की हैसियत नहीं होने के चलते 17 वर्षीय लड़की ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यहां से लगभग 260 किलोमीटर दूर नयगांव की निवासी लड़की ने 16 जून को अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

नयगांव थाने के अधिकारी ने कहा, ''वह 11वीं कक्षा की छात्रा थी। उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। उसे ऑनलाइन कक्षाएं लेने के लिये फोन की जरूरत थी लेकिन उसके परिजन फोन खरीदने के लिये पैसे का प्रबंध नहीं कर पा रहे थे। इसके चलते लड़की ने यह कदम उठाया। एक सुसाइड नोट मिला है। मृतक के माता-पिता ने भी इस घटना का कारण फोन नहीं होना बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए